राष्ट्रीय

TMC नेता महुआ मोइत्रा के घर समेत कई ठिकानों पर CBI की रेड – India Times Group

TMC नेता महुआ मोइत्रा के घर समेत कई ठिकानों पर CBI की रेड – India Times Group


नई दिल्ली। शनिवार को संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामलमें सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कई स्थानों पर तलाशी की है। यहीं नहीं महुआ मोइत्रा के जानने वालों के घर में भी सीबीआई छापेमारी कर रही है। CBI ने गुरूवार 21 मार्च को महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। ये एफआईआर लोकपाल के निर्देशों पर सीबीआई ने दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक लोकपाल ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार के निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच की जाए. लोकपाल ने जांच एजेंसी को छह महीने के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

इसके अलावा लोकपाल ने अपने आदेश में कहा है कि महुआ के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पूरी जानकारी का सावधानी से मूल्यांकन करना बेहद जरूरी है, ये आरोप उनके पद के लिए बेहद गंभीर हैं।

गौरलतब है कि सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने के गंभीर आरोप हैं। साल 2023 में दिसंबर में लोकसभा सत्र के दौरान महुआ मोइत्रा को अनैतिक आचरण के लिए लोकसभा में सांसद पद से निष्कासित कर दिया गया था।

 







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *