उत्तराखंड

ऋषिकेश के निम बीच के पास गंगा में डूबा युवक, तलाश में लगी SDRF   – India Times Group

ऋषिकेश के निम बीच के पास गंगा में डूबा युवक, तलाश में लगी SDRF   – India Times Group


ऋषिकेश। ऋषिकेश के निम बीच के पास आज बुधवार को एक युवक गंगा के तेज प्रवाह में बह गया है जिसकी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई।
दरअसल आज SDRF को थाना मुनिकीरेती से सूचना प्राप्त हुई कि निम बीच, अलोहा होटल के पास एक युवक नहाते समय गंगा के तेज प्रवाह की चपेट में आने से बह गया है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह के अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। SDRF डीप डाइविंग टीम, ढालवाला व जल पुलिस मौके सर्चिंग कर रही है।

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम कनिष्क राणा है जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विजय विहार, फेस 2 रोहिणी, दिल्ली से अपने दो दोस्तों वंश गौड़ और हिमांशु लकड़ा के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए हुए थे। जिनमें से कनिष्क राणा निम बीच पांडू पत्थर के पास नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहकर डूब गया।

 







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *