राष्ट्रीय

शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब की 7 लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार – India Times Group

शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब की 7 लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार – India Times Group


चंडीगढ़। पंजाब की सात लोकसभा सीटों पर शिरोमणि अकाली दल ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. शिरोमणि अकाली दल ने गुरदासपुर से डॉ. दलजीत सिंह चीमा को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही आनंदपुर साहिब से प्रेम सिंह चंदू माजरा पर पार्टी ने भरोसा जताया है। पटियाला से एनके शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। अमृतसर से अनिल जोशी को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा SAD ने फतेहगढ़ साहिब से विक्रमजीत सिंह खालसा पर भरोसा जताया गया है। साथ ही फरीदकोट से राजविंदर सिंह को मैदान में उतारा गया है। जबकि संगरूर से इकबाल सिंह झूंडा को टिकट दिया गया है. बैसाखी के मौके पर अकाली दल ने अपने सात उम्मीदवार घोषित किए हैं।

शिरोमणि अकाली दल ने 7 उम्मीदवारों की घोषणा की
•गुरदासपुर- डॉ. दलजीत सिंह चीमा
•आनंदपुर साहिब- प्रेम सिंह चंदू माजरा
•पटियाला- एनके शर्मा
•अमृतसर- अनिल जोशी
•फतेहगढ़ साहिब- विक्रमजीत सिंह खालसा
•फरीदकोट- राजविंदर सिंह
•संगरूर- इकबाल सिंह झूंडा







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *