राष्ट्रीय

राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष खरगे ने इस चुनाव में की इतनी रैलियां और रोड शो? – India Times Group

राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष खरगे ने इस चुनाव में की इतनी रैलियां और रोड शो? – India Times Group


नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुरुवार को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। इस दौरान पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने चुनावी रैलियां की। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस चुनाव में 100 से ज्यादा से चुनावी जनसभाएं की। खरगे ने इस दौरान 20 से ज्यादा प्रेस कांफ्रेंस किए। इसके अलावा उन्होंने 50 से ज्यादा मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिए।

सूत्रों की माने तो कांग्रेस के स्टार चुनाव प्रचारक राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में कुल 107 रैलियां और रोड शो किए। इनमें संवाद और न्याय सम्मेलन, न्याय मंच जैसे प्रमुख चुनावी अभियान कार्यक्रम शामिल रहे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए उन 57 सीट पर प्रचार का शोर बृहस्पतिवार शाम थम गया जहां एक जून को मतदान है। इनमें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन लोकसभा सीट शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार मैदान में हैं। देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 सीट पर मतदान हो चुका है। मतों की गिनती चार जून को होगी।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *