राष्ट्रीय

हाथरस से जम्मू जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार, खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत – India Times Group

हाथरस से जम्मू जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार, खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत – India Times Group


नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में गुरुवार को एक दर्दनाक बस हादसा हो गया, जिसमें अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए और 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बस उत्तर प्रदेश के हाथसर से 60 यात्रियों को लेकर जम्मू कश्मीर के शिवखोड़ी लिए रवाना हुई थी, लेकिन अखनूर में इसका एक्सीडेंट हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत बचाव अभियान चलाया और मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज शुरू हो चुका है. जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग अखनूर जिले के टूंगी क्षेत्र मोड़ पर ये बस गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में घायलों और मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है. कई घायलों की हालत ज्यादा गंभीर है, जिन्हें जम्मू मेडिकल कालेज रेफर किया गया है. मौके पर अभी राहत बचाव कार्य जारी है. हादसे का शिकार हुई बस 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी.
जानकारी के अनुसार ये बस उत्तर प्रदेश के हाथरस से यात्रियों को लेकर शिवखोड़ी जा रही थी. बताया जा रहा है कि इस बस में कुल 60 यात्री मौजूद थे. हादसे के बारे में पता चलते ही SDM लेखराज अखनूर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर बचाव एवं राहत कार्य में जुट गए.







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *