राष्ट्रीय

लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी, बुधवार की रात हुए थे एडमिट – India Times Group

लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी, बुधवार की रात हुए थे एडमिट – India Times Group


नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को गुरुवार शाम अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. 96 साल के आडवाणी को बुधवार रात करीब नौ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर विनीत सूरी की निगरानी में उनका इलाज चला. एक सप्ताह पहले भी हालत बिगड़ने पर भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को देर रात 10.30 बजे एम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था. इसके अगले दिन उनको हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी.

इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीजेपी के बुजुर्ग नेता को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे. आडवाणी की उम्र को देखते हुए उनके आवास पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया. साल 2015 में उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था.







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *