राष्ट्रीय

भाजपा प्रत्याशी व बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने पीएम मोदी को बताया भगवान विष्णु का अंश  – India Times Group

भाजपा प्रत्याशी व बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने पीएम मोदी को बताया भगवान विष्णु का अंश  – India Times Group


 अभिनेत्री कंगना रणौत ने विपक्ष को जमकर घेरा 

पीएम मोदी कर रहे राम के आदर्शों पर कार्य- कंगना रणौत 

कांग्रेस की सोच बेटियों के प्रति है बहुत घटिया- अभिनेत्री कंगना

हिमाचल। प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने पीएम नरेंद्र मोदी को विष्णु का अंश बताया है। कंगना ने कहा कि यह चुनाव धर्मयुद्ध है। यह पहला मौका था, जब कंगना रणौत करसोग पहुंचीं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष को जमकर घेरा। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में विपक्ष का इंडिया गठबंधन घोटालों का गठबंधन बना है। इस गठबंधन में सभी ऐसे दलों के लोग शामिल हैं, जिन्होंने टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कोल घोटाला, चारा घोटाला किया न जाने कितने घोटाले करके जनता पैसा लूटकर यह गठबंधन बनाया है।

यह राजनीतिक गठबंधन जहरीला मिश्रण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान विष्णु और राम का अंश बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नाम ही विष्णु के नाम पर है और वह राम के आदर्शों पर कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस की सोच बेटियों के प्रति बहुत घटिया है। पीएम नरेंद्र मोदी देश की नारी शक्ति की सुरक्षा और नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के बारे में सोचते हैं। इस मौके पर करसोग विधायक दीप राज ने कहा कि कंगना रणौत मंडी के लिए एक प्रेरणा हैं।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *