उत्तराखंड

पति ने की नवविवाहिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार – India Times Group

पति ने की नवविवाहिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार – India Times Group


थाना प्रेमनगर। पुलिस ने नवविवाहिता के हत्या के मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आज सुबह 3:00 बजे थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि प्रतिभा (24 वर्ष) नाम की महिला की मौत हो गई है। जिसके पत्नी का नाम दीपक शर्मा है और वे मीठी बेरी, थाना प्रेम नगरनिवासी के निवासी है।

जिसके बाद तुरंत पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि प्रतिभा और दीपक (29 वर्ष )की शादी फरवरी में हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों नें आए दिन झगड़े होते थे। और एक दिन पहले 21 अप्रैल को रात में भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ जिसके बाद दीपक शर्मा ने अपनी पत्नी प्रतिभा की गला घोटकर हत्या कर दी।

मृतका के पिता दिग्विजय शर्मा ने मृतका के पति, उसके सास- ससुर व अन्य परिजनों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए मृतका के पति दीपक व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का FIR दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतका के आरोपी पति दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया है।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *