राष्ट्रीय

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने थामा बीजेपी का हाथ – India Times Group

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने थामा बीजेपी का हाथ – India Times Group


नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भारत की सबसे अमीर महिला और हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गई हैं। हिसार में आयोजित एक कार्यक्रम में सावित्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में BJP का दामन थामा।

बता दें सावित्री ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने पोस्ट कर कहा, मैंने एक विधायक के रूप में 10 वर्ष तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है। हिसार के लोग मेरा परिवार हैं और अपने परिवार की सलाह पर, मैं आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।

बता दें कि हाल ही में उनके बेटे नवीन जिंदल भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे।

बता दें कि 84 वर्ष की सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। सावित्री 10 साल तक हरियाणा के हिसार क्षेत्र से विधायक चुनी जा चुकी हैं। उन्हें 2005 में जिंदल समूह के फाउंडर और पति ओपी जिंदल की मौत के बाद हिसार से विधायक चुनी गई थी। इतना ही नही ‘फोर्ब्स इंडिया’ पत्रिका ने इस साल देश की सर्वाधिक अमीर महिलाओं की सूची में सावित्री जिंदल का नाम शामिल किया था। पत्रिका के अनुसार, 28 मार्च 2024 तक सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 29.6 बिलियन डॉलर है यानि लगभग 2.47 लाख करोड़ रुपये। वह दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में 56वें स्थान पर हैं।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *