उत्तराखंड

चारधाम यात्रा पर आने से पहले करे ये काम, इन जरूरी बातों का रखे ध्यान – India Times Group

चारधाम यात्रा पर आने से पहले करे ये काम, इन जरूरी बातों का रखे ध्यान – India Times Group


चेकपोस्ट पर व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन और ट्रिप कार्ड किए जाएंगे चेक 

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने पांच चेकपोस्ट पर अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैद कर दिए हैं। सभी चेकपोस्ट पर यात्रा में आने वाले व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड चेक किए जाएंगे। संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा चेकपोस्ट के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है। डामटा चेकपोस्ट को हटाकर विकासनगर-यमुना पुल मार्ग पर बाड़वाला चेकपोस्ट बनाया गया है। बाकी भद्रकाली, तपोवन, कुठालगेट, सोनप्रयाग चेकपोस्ट पर भी अधिकारी-कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। सभी जगहों पर टैक्सी, मैक्सी, मिनी बस, बस आदि व्यावसायिक वाहनों की चेकिंग की जाएगी।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *