उत्तराखंड

अल्मोड़ा सीट से सांसद अजय टम्टा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली से आया बुलावा  – India Times Group

अल्मोड़ा संसदीय सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले चौथे नेता बने अजय टम्टा 

कुशल राजनीतिज्ञ की श्रेणी में हुए शामिल अजय टम्टा 

देहरादून। उत्तराखंड में अल्मोड़ा सीट से सांसद अजय टम्टा को केंद्र में भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि अजय टम्टा को भी दिल्ली से बुलावा आया है। हालांकि वह केंद्र में मंत्री बनेंगे या राज्य मंत्री यह अभी स्पष्ट नहीं है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने इसकी पुष्टि की है। अल्मोड़ा संसदीय सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले अजट टम्टा चौथे नेता बने हैं। इससे पहले यह रिकार्ड कांग्रेस के जंग बहादुर बिष्ट, पूर्व सीएम हरीश रावत और भाजपा के बची सिंह रावत के नाम दर्ज था। लोकसभा चुनाव में अजय की लगातार तीसरी जीत ने उनका कद बढ़ाने का काम किया है और वह एक कुशल राजनीतिज्ञ की श्रेणी में शामिल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *