राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, अभिनंदन समारोह में सीएम नायब सैनी ने की शिरकत – India Times Group

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, अभिनंदन समारोह में सीएम नायब सैनी ने की शिरकत – India Times Group


रोहतक। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में आयोजित अभिनंदन समारोह में सीएम नायब सैनी ने शिरकत की है। समारोह में पार्टी की तरफ से प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उप चुनाव प्रभारी बिप्लब कुमार देब, नवनिर्वाचित सांसद और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, नवीन जिंदल और धर्मबीर सिंह के साथ-साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी का अभिनंदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी भी करनाल विधानसभा से विधायक बने हैं।

हरियाणा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सह प्रभारी बिप्लब देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह एक साथ एक ही मंच पर कार्यकर्ताओं में जान फूकेंगे। सभी नेता विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं को जीत का मंत्र देंगे। विधानसभा चुनाव के लिए सभी की ड्यूटी भी लगाई जाएगी और किस तरह किस रणनीति के तहत चुनाव लड़ा जाएगा, ऐसे सभी फार्मूलों पर रविवार को केंद्रीय मंत्री चर्चा करेंगे।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *