वायरल ऑडियो को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ टीएमसी ने दर्ज कराई शिकायत, यहां जानें क्या है मामला – India Times Group
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शिकायत दर्ज कराई है। टीएमसी ने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ शिकायत कराई है। ये शिकायत आचार संहिता के उलंघन को लेकर कराई है। टीएमसी का आरोप है कि पीएम मोदी ने एक दिन पहले श्चिम बंगाल में कृष्णानगर लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार ‘राजमाता’ अमृता रॉय से फोन पर बात की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि 3000 करोड़ रुपए की रिकवरी टीएमसी नेताओं से हुई है। ED ने पैसा रिकवर किया, उससे गरीब कल्याण योजना शुरू की जाएगी। ये गरीबों का पैसा है। पीएम मोदी ने बीजेपी प्रत्याशी से कहा था कि ये लीगल एडवाइज है।’ टीएमसी इसी मामले को लेकर चुनाव आयोग के पास पहुंची है।
পশ্চিমবঙ্গে দুর্নীতিবাজদের থেকে ED ৩,০০০ কোটি টাকা বাজেয়াপ্ত করেছে।
মোদী জীর গ্যারান্টি, আইনি উপায়ে এই সমস্ত টাকা যে সকল গরিবদের থেকে লুঠ হয়েছে তাদেরকে ফেরৎ দেওয়া হবে।
মোদীর গ্যারান্টি মানে, গ্যারান্টি পূরণ হবার গ্যারান্টি। pic.twitter.com/wzhp2yWGp9
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) March 27, 2024
इस मामले को लेकर टीएमसी ने कहा कि आचार संहिता लगे होने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इस तरह से किसी भी योजना को लागू करने की बात नहीं कह सकते हैं।
बता दें कि एक दिन पहले ही कृष्णानगर लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी अमृता रॉय पीएम मोदी से फोन पर बात की थी। इसी दौरान ये बातें पीएम मोदी ने कही थीं। इसी सीट से बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ TMC की महुआ मोइत्रा भी मैदान में हैं। बीजेपी प्रत्याशी अमृता रॉय की शादी महाराजा कृष्णचंद्र रॉय के 39वें वंशज सौमिश चंद्र रॉय से हुई है। बीजेपी प्रत्याशी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के “कुशासन और भ्रष्टाचार” ने उन्हें राजनीति में शामिल होने और राज्य के लिए विकास कार्य करने को मजबूर किया है।
