राष्ट्रीय

‘राज्यपाल कहते हैं कि ‘दीदीगीरी’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लेकिन, मैं कहती हूं कि आपकी ‘दादागीरी’ अब काम नहीं करेगी- ममता बनर्जी – India Times Group

‘राज्यपाल कहते हैं कि ‘दीदीगीरी’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लेकिन, मैं कहती हूं कि आपकी ‘दादागीरी’ अब काम नहीं करेगी- ममता बनर्जी – India Times Group


नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस (CV Anand Bose) पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर एक बार फिर उन पर हमला बोला. पश्चिम बंगाल के सप्तग्राम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सीवी आनंद बोस को बताना चाहिए कि उन्हें पद क्यों नहीं छोड़ना चाहिए? सीएम (Mamata Banerjee) ने यह भी कहा कि जब तक बोस राज्यपाल बने रहेंगे तब तक वह राजभवन के अंदर कदम नहीं रखेंगी. ममता बनर्जी की रैली का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो हावड़ा में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान कलाकारों के साथ पारंपरिक डांस करती दिखाई दे रही हैं.

राज्यपाल सीवी आनंद बोस के मामले पर तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, ‘राज्यपाल कहते हैं कि ‘दीदीगीरी’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी…लेकिन, श्रीमान राज्यपाल मैं कहती हूं कि आपकी ‘दादागीरी’ अब काम नहीं करेगी.’ उन्होंने कहा कि बोस को साफ करना चाहिए कि उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए जाने के बाद उन्हें इस्तीफा क्यों नहीं देना चाहिए. राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने पिछले हफ्ते कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बोस ने 24 अप्रैल और दो मई को राजभवन में उसके साथ छेड़खानी की थी.

बोस ने अपने खिलाफ लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए नौ मई को राजभवन की कई सीसीटीवी फुटेज दिखाई थीं. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राज्यपाल ने एक संपादित वीडियो जारी किया. मैंने पूरी फुटेज देखी और इसकी सामग्री स्तब्ध करने वाली है. मुझे एक और वीडियो मिला है. आपका आचरण शर्मनाक है.’







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *