उत्तराखंड

मानसून अवधि के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक – India Times Group

मानसून अवधि के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक – India Times Group


जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

पौड़ी। आगामी मानसून अवधि के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह निर्णय मानसून के दौरान संभावित आपदाओं और आकस्मिक स्थितियों के कुशल प्रबंधन और नियंत्रण हेतु लिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान जनपद में प्रभावी सेवा सुनिश्चित करने और नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए अधिकारियों की पूर्ण उपस्थिति आवश्यक है। उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदेश का कड़ाई से पालन करें और किसी भी प्रकार की आकस्मिकता के लिए तत्पर रहें। कहा कि अतिआवश्यक कार्य पड़ने पर संबंधित अधिकारी बिना अनुमति लिए मुख्यालय ना छोड़ें। कहा कि इस आदेश का पालन न करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *