राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा से फोन पर की बात – India Times Group

पीएम मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा से फोन पर की बात – India Times Group


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बशीरहाट से बीजेपी उम्मीदवार और संदेशखाली पीड़ितों में से एक रेखा पात्रा से फोन पर बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रेखा से उनकी प्रचार तैयारियों, लोगों के बीच बीजेपी के प्रति समर्थन और अन्य मुद्दों पर बात की। इसके अलावा PM मोदी ने रेखा को शक्ति स्वरूपा बताया, वहीं बीजेपी उम्मीदवार ने संदेशखाली में महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों के बारे में पीएम मोदी को अवगत कराया।

बता दें उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट में बीजेपी ने बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से संदेशखाली पीड़िता रेखा पात्रा को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा था कि बीजेपी ने बंगाल के बशीरहाट सीट से रेखा पात्रा को मैदान में उतारा है।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, रेखा पात्रा संदेशखाली के पीड़ितों में से एक हैं, जिसे शेख शाहजहां के हाथों पीड़ा झेलनी पड़ी। वोट मांगने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके जैसी महिलाओं के आंसू पोंछने दीजिए, जो चुपचाप पीड़ा झेल रही हैं और उनकी उपेक्षा का शिकार हैं। बीजेपी संदेशखाली की महिलाओं और बंगाल के साथ खड़ी है।

 







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *