राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ जारी.. – India Times Group

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ जारी.. – India Times Group


नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सोमवार (3 जून) की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकवादियों को घेर लिया. कश्मीर जोन पुलिस ने X पर पोस्ट कर लिखा, ‘जिला पुलवामा के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षाबल काम पर लगे हैं.’

इससे पहले एक बार भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा कुपवाड़ा में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें हथियार, गोला, बारूद और युद्ध जैसे सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था. हथियारों का ये जखीरा ऑपरेशन कोट नाला के तहत बरामद किए गए थे. इससे पहले 6 मई को भी सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर किया था.

आतंकवादियों की सूचना मिलते ही दक्षिण-कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके को पूरी तरह से घेरा हुआ है. अचानक आंतकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. रक्षाबलों ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया.

इससे पहले भी जम्मू कश्मीर पुलिस ने बारामूला में गुलाम हसन नाम के एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से 12 किलो हरा पोस्त नामक पदार्थ जब्त हुआ.

 







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *