राष्ट्रीय

कांग्रेस ने हरियाणा के लिए जारी की सूची, सिरसा से सैलजा और रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा मैदान में – India Times Group

कांग्रेस ने हरियाणा के लिए जारी की सूची, सिरसा से सैलजा और रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा मैदान में – India Times Group


नई दिल्ली। हरियाणा में लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने गुरूवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अंबाला से वरूण चौधरी, सिरसा से कुमारी सैलजा, हिसार से जय प्रकाश को टिकट दिया गया है। करनाल से पूर्व सीएम के सामने दिव्यांशू बूद्धिराजा को मैदान में उतारा है। सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट दिया गया है। रोहतक से फिर से दीपेंद्र हुड्डा को प्रत्याशी बनाया है। भिवानी महेंद्रगढ़ से भी राव दान सिंह को टिकट दिया गया है। फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।

गुरुग्राम से अभी टिकट फाइनल नहीं हुआ है। हिसार से हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए बृजेंद्र सिंह को टिकट नहीं मिला है। हिसार से जय प्रकाश को टिकट दिया गया है।

करनाल से कांग्रेस ने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, एनएसयूआई के नेता और पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रधान दिव्यांशु बुद्धिराजा को टिकट दिया है। 31 वर्ष साल के दिव्यांशु बुद्धिराजा करनाल के रहने वाले हैं। टिकट का आधार दीपेंद्र हुड्डा, राहुल गांधी के नजदीकी होना माना जा रहा है। वह बीजेपी प्रत्याशी मनोहर लाल के खिलाफ खुलकर बोलते हैं। दिव्यांशु बुद्धिराजा युवा पंजाबी चेहरा है। उनके सामने भाजपा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके मनोहर लाल बड़ी चुनौती होंगे।
कांग्रेस ने भिवानी महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह को टिकट दिया है।  राव दान सिंह प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के करीबी हैं। उनके सामने भाजपा के धर्मवीर सिंह प्रत्याशी हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर लगातार दो चुनाव जीत चुके हैं। राव दान सिंह 2000, 2005, 2009, 2019 महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे हैं।

कांग्रेस ने अंबाला से वरूण चौधरी को रोहतक से फिर से प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा, सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट दिया है।

 

 







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *