ईडी कस्टडी में अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल हुआ डाउन, जनता से की ये अपील – India Times Group
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस वक्त ईडी (ED) की कस्टडी में हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है। उनका शुगर लेवल 46 तक गिर गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि शुगर लेवल का इतना नीचे जाना ठीक नहीं है।
इससे पहले, मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक डिजिटल ब्रीफिंग में कहा कि ईडी की हिरासत में उनके शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो रहा था। उन्होंने लोगों से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील की। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।
